ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

लालू परिवार ने बहू के खिलाफ अपनाया घटिया हथकंडा, RJD विधायक से ऐश्वर्या पर कराया केस

PATNA: लालू परिवार में चल रहा हाईवोल्टेज ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक के बाद एक हर दिन बहू ऐश्वर्या और राबड़ी देवी पर नये-नये आरोप लग रहे हैं. बिहार की पूर्व

लालू परिवार ने बहू के खिलाफ अपनाया घटिया हथकंडा, RJD विधायक से ऐश्वर्या पर कराया केस
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लालू परिवार में चल रहा हाईवोल्टेज ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक के बाद एक हर दिन बहू ऐश्वर्या और राबड़ी देवी पर नये-नये आरोप लग रहे हैं. बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बहू ऐश्वर्या राय के बीच तकरार बढ़ता ही जा रहा है. लालू परिवार ने अब बहू के खिलाफ घटिया हथकंडा अपनाया है. RJD विधायक से ऐश्वर्या राय पर केस कराया गया है.

आरोप है कि बहू ऐश्वर्या ने अपनी सास राबड़ी देवी पर डंडे से हमला किया है. इस मामले में आरजेडी के विधायक शक्ति सिंह यादव ने लालू परिवार की बहू ऐश्वर्या राय के खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया है. आरजेडी विधायक शक्ति सिंह यादव ने पटना के सचिवालय थाने में ऐश्वर्या राय के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. सचिवालय थाना की पुलिस ने कांड संख्या 327/19 के रूप में ऐश्वर्या राय के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है. शक्ति सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि उनके सामने ही ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी पर डंडे से हमला किया और उनके साथ दुर्व्यव्हार भी किया. विधायक ने दावा किया कि इस दौरान राबड़ी देवी को काफी चोटें आई.


आपको बता दें कि इससे पहले ऐश्वर्या ने अपनी सास राबड़ी देवी, ननद मीसा भारती और पति तेजप्रताप पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था. राबड़ी देवी के खिलाफ ऐश्वर्या राय ने जो मामला दर्ज करवाया है उसमें गैर जमानती धाराओं को भी जोड़ा गया है. राबड़ी, मीसा भारती और तेजप्रताप पर दहेज उत्पीड़न की धारा 498 'A' गैर जमानतीय धारा है. इसमें कम से तीन साल की सजा या जुर्माना या दोनों हो सकता है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें