ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पटना ट्रैफिक पुलिस घूस में पेड़ा भी लेती है, वीडियो वायरल हुआ तो ASI सस्पेंड

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का बोलबाला देखते हुए इन दिनों हर जगह वाहन चेकिंग अभियान देखने को मिल रहा है. पटना के मुख्य सड़कों के साथ-साथ गली और मोहल्लों में भी गाड़ियों

पटना ट्रैफिक पुलिस घूस में पेड़ा भी लेती है, वीडियो वायरल हुआ तो ASI सस्पेंड
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का बोलबाला देखते हुए इन दिनों हर जगह वाहन चेकिंग अभियान देखने को मिल रहा है. पटना के मुख्य सड़कों के साथ-साथ गली और मोहल्लों में भी गाड़ियों की चेकिंग हो रही है, लेकिन आपको यह जानकर अचरज होगा कि गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पटना की ट्रैफिक पुलिस उसमें केवल पैसे ही नहीं पेड़ा भी लेती है जी, हां एक ऐसा ही वाकया सामने आया है.


एसपी ने की कार्रवाई

पटना में रिश्वत में एक किलो पेड़ा मांगने वाले एएसआई को ट्रैफिक एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. वाहन चेकिंग के दौरान प्रदूषण के कागजात नहीं रहने पर एक शख्स से घूस के एवज में एक किलो पेड़ा मांग रहा था, लेकिन इसका वीडियो वायरल हो गया. एएसआई भोला राय एसपी ट्रैफिक ने सस्पेंड कर दिया. वह पटना के पुनाईचक के पास घूस मांग रहा था. लेकिन इसका वीडियो वायरल हो गया है. अब इसकी जांच की जा रही है एएसआई के साथ कोई और पुलिसकर्मी था या नहीं. अगर होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी. 

वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई ने एक शख्स को पकड़ा. प्रदूषण का सर्टिफिकेट फेल था. जिसके बाद 20 हजार रुपए जुर्माना मांगा गया. लेकिन बात एक हजार रुपए पर बनी. फिर कम करने के लिए बोला तो उसने सुधा काउंटर से एक किलो पेड़ा मांगा. वहां पर जब गया तो दुकानदार को एएसआई ने कॉल किया तो एक किलो पेड़ा का पैसा ले लो और पेड़ा मत देना. जब शख्स ने पेड़ा मांगा तो उसने देने से इनकार किया और एएसआई का रिश्वत लेने के तरीके का खुलासा कर दिया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें