ब्रेकिंग
पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

बिहार: टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोने लगे RJD नेता, महागठबंधन के उम्मीदवार को हराने की खाई कसम

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव लड़ने की इच्छा पाले कई नेताओं को झटका लगा है. बेटिकट होने का गम और दर्द इतना है कि वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे हैं. ऐसे ही एक आर

बिहार: टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोने लगे RJD नेता, महागठबंधन के उम्मीदवार को हराने की खाई कसम
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव लड़ने की इच्छा पाले कई नेताओं को झटका लगा है. बेटिकट होने का गम और दर्द इतना है कि वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे हैं. ऐसे ही एक आरजेडी नेता को जब टिकट नहीं मिला तो वह फूट-फूटकर रोने लगे. 

आरजेडी नेता सुरेश यादव रक्सौल से विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यह सीट महागठबंधन में बंटवारे के बाद कांग्रेस के पास चली गई. जिसके बाद सुरेश यादव अपने गम को बर्दाश्त नहीं कर पाएं और फूट-फूटकर रोने लगे. उनके रोने का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. 

निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

सुरेश यादव ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है. वह 2005 से आरजेडी के लिए काम कर रहे हैं. लेकिन उनके साथ धोखा किया गया है. उनको टिकट नहीं मिला. लेकिन वह महागठबंधन के उम्मीदवार को हराने की कसम खाते हैं. वह निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरेंगे. क्षेत्र की जनता उनके साथ है. बता दें कि नरकटियागंज की महिला बीजेपी नेता का भी टिकट नहीं मिला. जिसके बाद वह बैठक में रोने लगी. उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. बोचहा से बीजेपी ने बेबी कुमारी का टिकट काटा तो वह भी रोने लगी. जिसके बाद वह एलजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें