ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

पिता को मुखाग्नि देते वक्त बेहोश हुए चिराग, जमीन पर गिर पड़े

PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जर्नादन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान बेटे चिराग पासवान ने पिता को मुखाग्नि दी. लेकिन इस दौरान वह बेहोश हो गए. चिराग पासवान

पिता को मुखाग्नि देते वक्त बेहोश हुए चिराग, जमीन पर गिर पड़े
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जर्नादन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान बेटे चिराग पासवान ने पिता को मुखाग्नि दी. लेकिन इस दौरान वह बेहोश हो गए. चिराग पासवान कभी गंगा घाट पर मां को संभाल रहे थे तो कभी पिता के याद कर गमगीन हो जा रहे थे. जैसे ही मुखाग्नि दी की वह बेहोश होकर गिर गए. इस दौरान मौजूद लोगों ने चिराग को उठाया.



सीएम समेत कई नेता मौजूद

रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, महेश्वर हजारी समेत कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे.


कई नेताओं ने गंगा घाट पर दी श्रद्धांजलि

जनार्दन घाट पर सीएम नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडेय समेत कई नेताओं ने गंगा घाट पर अंतिम संस्कार से पहले श्रद्धांजलि दी. रामविलास पासवान का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान सेना के जवान ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. 


हजारों लोगों की जुटी भीड़

अपने नेता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जनार्दन घाट पर पहुंची हुई थी. बिहार के कई जिलों से एलजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे. भीड़ कंट्रोल करने के लिए बैरिकेडिंग किया गया था, लेकिन लोग अपने नेता को करीब से देखना चाहते थे. इस दौरान बैरिकेडिंग को तोड़ आगे बढ़ गए. मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को कंट्रोल किया. 


पत्नी भी पहुंची घाट

रामविलास पासवान की पत्नी रीना शर्मा, बेटी, भाई पशुपति कुमार पारस, प्रिंस राज, समेत कई रिश्तेदार घाट पर मौजूद रहे हैं. सभी ने गंगा घाट पर श्रद्धांजलि दी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें