ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Patna News: रक्षाबंधन पर नीतीश कुमार ने पेड़ों को बांधी राखी, दिया हरित संदेश

Patna News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के इको पार्क में वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Patna News
पटना न्यूज
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के इको पार्क में वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ष रक्षाबंधन के मौके पर पेड़ों को राखी बांधने की परंपरा निभाते हैं। उनका कहना है कि जैसे हम अपने भाई की रक्षा का संकल्प लेते हैं, वैसे ही हमें धरती के जीवनदायी वृक्षों की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए।


राखी बांधते हुए उन्होंने कहा, “पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही जरूरी हैं जितनी सांसें। इनकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।” इस अवसर पर मंत्रियों और अधिकारियों ने भी पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान इको पार्क में पौधारोपण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल ऐसे करें जैसे परिवार के सदस्य की।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें