ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

तेजस्वी यादव को जीविका का ज्ञान नहीं, केंद्रीय मंत्री ने बोला जोरदार हमला, कहा..लोगों को गुमराह करने में लगे हैं RJD नेता

केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला। कहा कि तेजस्वी को जीविका योजनाओं का ज्ञान नहीं, वे चुनाव में लोगों को गुमराह कर रहे हैं। नीतीश सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बिहार के नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव वोटरों को गुमराह करने में लगे हुए हैं, लेकिन इसमें उनको कोई सफलता नहीं मिलने जा रही है। वो चुनाव में जिसे अपना मास्टर स्ट्रोक समझ रहे वह जनता को गुमराह करने वाला है। दरअसल तेजस्वी यादव ने जीविका दीदियों को सरकारी नौकरी जिसकी सैलरी 30 हजार होने की बात कही थी। इसे लेकर केंद्रीय जल शक्ति विभाग के मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। मुजफ्फरपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राजभूषण चौधरी निषाद ने यह बातें कही।


तेजस्वी यादव की इस घोषणा को लेकर बीजेपी के नेताओं में खलबली मची हुई है। मुजफ्फरपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि जिस तरह से तेजस्वी यादव ने आज जीविका दिदियों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। यह अपने आप में तेजस्वी के अन्दर में चल रही घबराहट का संकेत है।  यह घबराहट ही है कि तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्वाकांक्षी योजना में शामिल जीविका दीदियों और अन्य योजनाओं को लेकर बयानबाजी कर क्रेडिट लेने का काम कर रहे हैं। 


वह इस तरह की घोषणा कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए रोजगार से लेकर कई अन्य योजनाओं में लाभ देने की बात कह रहे हैं। सच्चाई तो यह है कि  नेता विरोधी दल को कुछ भी पता नहीं है बिहार में कौन कौन योजना और कैसी योजना चल रही है। पहले सबकी अच्छी तरह से जानकारी तो जुटा ले फिर बात करे। ऋण माफी की मांग को लेकर केंदीय मंत्री ने कहा जिस तरीके से बात कर रहे हैं यह क्रेडिट किलर का काम करेगा।


केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरपुर सांसद राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा है कि देश के सामने राजद की सरकार ने जो तस्वीर रखी थी वह फिर से लाना चाहते हैं। बिहार की जनता ने एनडीए सरकार के द्वारा किए गए हुए कार्य का लाभ लिया है और आज पूरे बिहार में न सिर्फ लाखों युवाओं को रोजगार मिली है बल्कि बिहार की लाखों जीविका दीदियों ने आत्मनिर्भर बन कर बिहार को एक बार फिर विकसित राज्य बनाने की दिशा में सरकारी के संकल्प को पूरा कर दिया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें