ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Rahul Gandhi Bihar Padayatra: राहुल गांधी 16 दिन में बिहार के 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, महागठबंधन के नेता भी होंगे शामिल

Rahul Gandhi Bihar Padayatra: राहुल गांधी 16 दिन में बिहार के 18 जिलों की पदयात्रा करेंगे। यह यात्रा विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जनता से संवाद करने के लिए है।

Rahul Gandhi Bihar Padayatra: राहुल गांधी 16 दिन में बिहार के 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, महागठबंधन के नेता भी होंगे शामिल
राहुल गांधी की पदयात्रा
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rahul Gandhi Bihar Padayatra: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राज्यव्यापी यात्रा का प्लान लगभग अंतिम चरण में है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय ने 10 अगस्त से राहुल गांधी की यह यात्रा शुरू करने के संकेत दिए हैं, जो 26 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी प्रदेश के 18 जिलों का दौरा करेंगे, जिनमें मुख्य रूप से मगध, पटना और कोसी प्रमंडल के जिले शामिल हैं।


दरअसल, यात्रा का बड़ा हिस्सा पदयात्रा के रूप में तय किया गया है, जिससे राहुल गांधी आम जनता के बीच सीधे संवाद कर सकेंगे। यात्रा के रूट और तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह यात्रा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच राजनीतिक ऊर्जा भरने में अहम भूमिका निभाएगी। राहुल गांधी की यात्रा का पहला चरण सासाराम के तुतला भवानी मंदिर से शुरू होगा। तुतला भवानी मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है, जो अपने झरनों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इसके बाद कारवां औरंगाबाद पहुंचकर वहीं रात्रि विश्राम करेगा। वहीं, दूसरे चरण में अगले दिन राहुल गांधी गया के रूट पर चलेंगे, जहां बोधगया या गया में उनकी जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कांग्रेस मुख्यालय द्वारा अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।


पहले चरण की यात्रा के खत्म होने के बाद, राहुल गांधी का दूसरा चरण गया से पटना तक नवादा के रास्ते से तय किया जाएगा। अभी इस चरण का रूट और तारीखों पर काम चल रहा है। इस चरण में भी पदयात्रा और जनसभाओं के जरिए जनता से संपर्क बढ़ाया जाएगा। यात्रा के दौरान, महागठबंधन की तरफ से पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य के आठ प्रमंडलों में भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन की योजना है। इन रैलियों में राहुल गांधी के अलावा महागठबंधन के अन्य शीर्ष नेताओं की भी उपस्थिति होगी। ये रैलियां कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और चुनावी लड़ाई को मजबूत बनाने का जरिया होंगी।


यात्रा की शुरुआत के लिए तुतला भवानी मंदिर के अलावा अन्य विकल्पों पर भी विचार चल रहा है। दिल्ली से आई टीम प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर कुछ और संभावित स्थलों का निरीक्षण कर रही है ताकि यात्रा को और प्रभावी बनाया जा सके। प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा को सफल बनाने के लिए स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रूप से जुटाया है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जनसभाओं के साथ-साथ आम लोगों से मिलने, उनके मुद्दे सुनने और चुनावी एजेंडा पेश करने पर विशेष ध्यान देंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें