ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

ऐश्वर्या का आरोप, कार के लिए टॉर्चर करती थीं राबड़ी, ताने मार कहती थीं- 'शादी में एक भी पैसा नहीं दिया, बाप से कहो एक कार तो दे दे'

PATNA: लालू परिवार का फैमिली ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. लालू परिवार के खिलाफ उनकी बहू ऐश्वर्या ने मोर्चा खोल दिया है. ऐश्वर्या ने अपने ससुरालवालों पर बुरी तरह

ऐश्वर्या का आरोप, कार के लिए टॉर्चर करती थीं राबड़ी, ताने मार कहती थीं- 'शादी में एक भी पैसा नहीं दिया, बाप से कहो एक कार तो दे दे'
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लालू परिवार का फैमिली ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. लालू परिवार के खिलाफ उनकी बहू ऐश्वर्या ने मोर्चा खोल दिया है. ऐश्वर्या ने अपने ससुरालवालों पर बुरी तरह से टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. ऐश्वर्या राय ने अपनी सास और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है. आरोप है कि राबड़ी देवी समेत पूरा परिवार उन्हें दहेज के लिए टॉर्चर करता था.


ऐश्वर्या के मुताबिक शादी के बाद से ही दहेज के लिए सास राबड़ी देवी, पति तेज प्रताप यादव और ननद मीसा भारती उन्हें तानें मारती थीं. ऐश्वर्या ने आरोप लगाते हुए कहा कि राबड़ी देवी कहती थीं कि 'तुम्हारे पिता ने शादी के वक्त एक भी पैसा नहीं दिया, कम से कम एक गाड़ी को दामाद को दे देते.' ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से लालू परिवार में किसी का बर्ताव उनके लिए सही नहीं रहा.


इससे पहले सोमवार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी अपनी बहू ऐश्वर्या के खिलाफ सचिवालय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. राबड़ी ने आवेदन में लिखा हैं कि उनकी बहू और तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने उनके उपर जानलेवा हमला किया था. ऐश्वर्या से राबड़ी को जान का खतरा है. केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए. राबड़ी ने आवेदन में लिखा है कि वह रविवार को अपने आवास में विधायक शक्ति यादव के साथ बैठी हुई थी. इस दौरान ऐश्वर्या अपने कमरे से निकलकर अचानक हमारे उपर जानलेवा हमला कर दिया. मैं किसी तरह से अपनी जान की सुरक्षा करते हुए वहां से भागी और अपने सुरक्षाकर्मियों को आवाज दिया. सुरक्षाकर्मी दौड़कर आए और बीच बचाव किया.राबड़ी ने आरोप लगाया है कि ऐश्वर्या बार-बार मुझे वह गाली देती रही और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती रही. राबड़ी के आवेदन में लिखा गया है कि 29 सितंबर 19 को ऐश्वर्या ने सचिवालय थानाध्यक्ष को लिखित डिक्लेरेशन दी थी कि वह भविष्य मे मेरे साथ दोबारा गलत व्यवहार नहीं करेगी. लेकिन वह 9 अक्टूबर 19 को जब मैं अपने घर में आराम कर रही थी. उस दौरान ऐश्वर्या ने मेरे दरवाजे पर जोर से लात मारी एवं कूड़ा फेंका. जिसका सीसीटीवी फुटेज में दर्ज है वह वीडियो पुलिस को दे चुकी हूं. राबड़ी से इस शिकायत में विधायक शक्ति सिंह यादव गवाह बने हैं.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें