ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान

ट्रैक्टर और बाइक की ज़ोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

POORVI CHAMPARAN: खबर पूर्वी चंपारण की है, जहां एक ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को निजी नर्सि

ट्रैक्टर और बाइक की ज़ोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

POORVI CHAMPARAN: खबर पूर्वी चंपारण की है, जहां एक ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 




घटना पिपराकोठी थाना क्षेत्र के ढेकहां भेला टाल मुहासर टोली बौद्धि माई स्थान के पास की है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ ढेकहां टोला का रहने वाला कृष्ण मांझी अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से जा रहे थे। बौद्धी माई स्थान के पास पहुंचते ही एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना की चपेट में आए एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 20 साल के कृष्णा मांझी के रूप में हुई है। वहीं, दो युवक घायल हैं, जिसमें 19 साल के रामप्रवेश और 18 साल के भूटेली हैं। 




हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनो घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। वहीं, सूचना पाकर पिपराकोठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें