ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार

मोतिहारी के तुरकौलिया इलाके में जहरीली शराब कांड ने एक बार फिर बिहार की शराबबंदी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही मौतों ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग

Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar liquor ban : शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी जिले में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हुए कथित शराब कांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। बीते कुछ घंटों में मौत का सिलसिला लगातार जारी है और अब तक कुल चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार बीती रात से अब तक तीन और लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इनमें तुरकौलिया के परसौना दलित बस्ती निवासी परीक्षण मांझी (45) की मौत सदर अस्पताल में हुई, जबकि रघुनाथपुर निवासी हीरालाल भगत ने एक निजी नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली। इसके अलावा शंकर सरैया परसौना गांव के प्रमोद यादव (32) की मौत पहले ही निजी क्लिनिक में हो चुकी थी।


प्रमोद यादव दूध का कारोबार करता था और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। परिजनों का कहना है कि यह एक सुनियोजित घटना है जिसमें अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।


इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तुरकौलिया थाने के थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं परसौना के चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही शराब बिक्री में शामिल मुख्य आरोपी नागा राय को भी पुलिस ने दबोच लिया है।


सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जहरीली शराब सेवन से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अब तक करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है और कई अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। इलाके में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कई लोग शराब पीकर बीमार हैं, लेकिन कार्रवाई के डर से वे सामने नहीं आ रहे हैं। प्रशासन ने अपील की है कि ऐसे सभी लोग तुरंत इलाज के लिए आगे आएं, ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें