ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

मोतिहारी में बस ने बच्ची को रौंदा, मौके पर मौत

MOTIHARI: खबर मोतिहारी की है, जहां सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। घटना अरेराज-छपवा मेन रोड पर पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा कान्ही टोला में अवस्थित मंदिर के पास की है। यहां

मोतिहारी में बस ने बच्ची को रौंदा, मौके पर मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: खबर मोतिहारी की है, जहां सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। घटना अरेराज-छपवा मेन रोड पर पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा कान्ही टोला में अवस्थित मंदिर के पास की है। यहां तेज रफ्तार बस ने बच्ची को ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 




घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट उठा। उन्होंने कुछ दूर पीछा कर बस को पकड़ लिया। हालांकि मौका पाकर बस का ड्राइवर फरार हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद में जुटी है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सिसवा कोडर गांव के हरगुन सिंह की 13 साल की बेटी रिंकु कुमारी घर का सामन लाने सिसवा मंदिर चौक के पास स्थित जनवितरण प्रणाली की दुकान पर जा रही थी। अचानक अनियंत्रित बस ने बच्ची को कुचल दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और आगे में कार्रवाई जारी है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें