Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश भऱ में जश्न मन रहा है. वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. पूर्वी चंपारण के ढाका में आज रिकार्ड बनने वाला है. यहां दो किलोमीटर लंबा तिरंगा के साथ तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी है. भाजपा विधायक पवन जायसवाल के नेतृत्व में यह आयोजन हो रहा है.
ढाका के भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि भारतीय सेना के पराक्रम का गवाह और पाकिस्तान की बर्बादी का प्रमाण ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. भाजपा ढाका विधानसभा एंव सांगठनिक जिला ढाका द्वारा आयोजित 2 किलोमीटर लम्बा तिरंगा के साथ“विशाल तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी पूरी हो गई है. आज 26 मई को दोपहर 2 बजे से ब्रह्मस्थान चैनपुर ढाका से अनुमंडल कार्यालय ढाका तक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.
ढाका विधायक सह सभापति कारा सुधार समिति , बिहार विधानसभा पवन जायसवाल ने बताया कि आज रिकार्ड बनेगा. 2 किलोमीटर लंबा तिरंगा के साथ हजारों लोग यात्रा में शामिल होंगे.





