ब्रेकिंग
विकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट

RLSP कैंडिडेट पर फायरिंग, कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी दफ्तर में बैठे थे उम्मीदवार

PURNIA : बिहार में चुनावी हिंसा का दौर लगातार जारी है. ताजा घटना पूर्णिया जिले से सामने आई है. जहां राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कैंडिडेट के ऊपर अपराधियों ने फायरिंग की है. रा

RLSP कैंडिडेट पर फायरिंग, कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी दफ्तर में बैठे थे उम्मीदवार
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNIA : बिहार में चुनावी हिंसा का दौर लगातार जारी है. ताजा घटना पूर्णिया जिले से सामने आई है. जहां राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कैंडिडेट के ऊपर अपराधियों ने फायरिंग की है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के धमदाहा सीट से उम्मीदवार रमेश कुशवाहा के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है. घटना मधुबनी ओपी क्षेत्र की है जहां राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठे कैंडिडेट रमेश कुशवाहा पर अपराधियों ने फायरिंग की.

शनिवार की रात रमेश कुशवाहा जब अपने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहे थे तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की. इस फायरिंग में कुशवाहा और उनके समर्थकों की जान बाल बाल बच गई.  फायरिंग की आवाज सुनने के बाद कुशवाहा और उनके कार्यकर्ताओं ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई. बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो खोखा बरामद किया है. 

सदर डीएसपी आनंद पांडे ने कहा है कि इस मामले की पुलिस जांच कर रही है. चुनावी रंजिश को घटना का कारण बताया जा रहा है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल है. लेकिन फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें