ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पूर्णिया पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, छह बदमाश गिरफ्तार

पूर्णिया में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मास्टर चाबी से चोरी कर गैराज में बाइक काटकर बेचने का खुलासा हुआ है।

bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNEA: पूर्णिया पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।


पूर्णिया एसपी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि चंपानगर थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।


उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी के बाद बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी की गई बाइकों को गिरोह के सदस्यों द्वारा संचालित गैराज में ले जाकर उनका चेचिस और इंजन नंबर घिस दिया जाता था, जिसके बाद बाइक को पार्ट्स में काटकर या कस्टमर तलाश कर बेच दिया जाता था।


एसपी ने बताया कि विजय साह, राजीव कुमार और संतोष यादव का गैराज इस गिरोह का मुख्य अड्डा था। पुलिस ने नीरज साह, राजा साह, संतोष कुमार, विजय कुमार, रोहित कुमार और राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरोह के एक अन्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस पूरे मामले के उद्भेदन में श्रीनगर और चंपानगर थाना के एसएचओ तथा टेक्निकल टीम की भूमिका सराहनीय रही।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें