ब्रेकिंग
मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: निगरानी की गिरफ्त में आया घूसखोर दारोगा, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धरायामैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: निगरानी की गिरफ्त में आया घूसखोर दारोगा, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धरायामैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला?वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल

प्रिंसिपल की विदाई पर भावुक हुए स्टूडेंट्स, लिपटकर खूब रोये, वीडियो वायरल

SAHARSA: उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले में शिक्षक के ताबदले पर छात्रों को बिलखकर रोते तो आपने देखा होगा, लेकिन अब ऐसी ही एक तस्वीर बिहार के सहरसा जिले से सामने आई है, जहां स्कूल के

प्रिंसिपल की विदाई पर भावुक हुए स्टूडेंट्स, लिपटकर खूब रोये, वीडियो वायरल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले में शिक्षक के ताबदले पर छात्रों को बिलखकर रोते तो आपने देखा होगा, लेकिन अब ऐसी ही एक तस्वीर बिहार के सहरसा जिले से सामने आई है, जहां स्कूल के प्रिंसिपल के ट्रांसफर होने पर बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे। मामला सिमरी बख्तियारपुर मध्य विद्यालय का है। यहां प्रिंसिपल राजीव कुमार सिंह की विदाई के दौरान बच्चे अपने आंसू नहीं रोक पाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगा है। 



हेडमास्टर के विदाई पर स्टूडेंट्स उनसे लिपट कर रोने लगे। ये पल हेडमास्टर के साथ-साथ बच्चों के लिए भी काफी भावुक था। मामला सहरसा जिले के सोनपुरा मध्य विद्यालय का है। दरअसल, स्कूल के प्रिंसिपल राजीव कुमार सिंह के तबादले के बाद विदाई समारोह आयोजित किया गया था। ये कार्यक्रम काफी ख़ास रहा। हेडमास्टर का स्कूल में ये आखिरी दिन था, जिसको लेकर बच्चे बिलख-बिलखकर रोए।  



राजीव कुमार सिंह का ट्रांसफर 6 महीने पहले ही किया गया था। उन्हें मध्य विद्यालय सोनपुरा का प्रिंसिपल बनाया गया था। दूसरे शिक्षक जो प्यार और सम्मान कई साल तक हासिल नहीं कर पाते वे राजीव कुमार सिंह ने सिर्फ 6 महीने में कर दिखाया। काम समय में ही उन्होंने स्कूल को काफी योगदान दिया और बच्चों से उनका ख़ास लगाव भी हो गया। अब अपने हेडमास्टर के तबादले की खबर सुन ये बच्चे काफी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग प्रिंसिपल और स्टूडेंट्स की खूब चर्चा कर रहे हैं। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें