ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशबिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश

PPE किट बनाने में दानापुर रेल मंडल देश में दूसरे पोजिशन पर, ECR बनाएगा 30,000 किट

PATNA : देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुल मरीजों की संख्या 23 हजार 77 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 718 लोग अपनी जान गंवा चुके है

PPE किट बनाने में दानापुर रेल मंडल देश में दूसरे पोजिशन पर, ECR बनाएगा 30,000 किट
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुल मरीजों की संख्या 23 हजार 77 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 718 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राहत की बात है कि अब तक 4749 लोग ठीक भी हो चुके हैं।  राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली की एक गली में कोरोना के 46 मामले आने से हड़कंप मच गया। वहीं कोरोना मामले में सबसे आगे चल रहे राज्य महाराष्ट्र के मंत्री तक इस वायरस ने पहुंच बना ली। इस कोराना अपडेट के बीच रेलवे ने कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। 


भारतीय रेलवे लगातार पीपीई किट बना रही है ताकि रेलवे में कार्यरत डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बीच पीपीई किट की कोई कमी न रहे । पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के दानापुर रेल मंडल में पीपीई किट बनाने का काम तेजी से जारी है। दानापुर रेलमंडल ने पीपीइ किट बनाने में भारतीय रेल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पूर्व मध्य रेल में 30 हजार किट बनानी है, जिसमें गुरुवार की शाम तक 2250 से अधिक किट बनायी जा चुकी हैं। निजी एजेंसी के सहयोग से पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया में किट बनायी जा रही है।


ईसीआर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे ने किट बनाने में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और दूसरे स्थान पर पूर्व मध्य रेल है। 30 मई तक शत-प्रतिशत किट हर हाल में तैयार कर ली जायेगी। वहीं रेलवे द्वारा आइसोलेशन कोच तैयार किया जा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए रेल के सैकड़ों रेल कोचों में आइसोलेशन बेड तैयार किये गये हैं। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें