ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे स्लम बस्ती के लोग, कहा.. हुजूर आप ही बसाए हैं..अब उजड़ने से बचा लीजिए

दरअसल ये लोग चितकोहरा पुल के नीचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास के पास कई वर्षों से रहते आ रहे हैं। आज जिला प्रशासन ने उस जगह को खाली करने का निर्देश दिया है। कल सोमवार तक किसी भी हाल में यह जगह खाली करना होगा।

bihar
लालू से लगाई मदद की गुहार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए स्लम बस्ती के लोग राबड़ी आवास पर पहुंचे। हालांकि भारी संख्या में अपने नेता से मिलने के लिए पहुंचे स्लम बस्ती के लोगों से सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि पांच लोग मिलने के लिए जा सकते हैं। बाकी लोग यहां से आगे बढ़ जाए। लोगों ने कहा कि हुजूर आप ही बसाए हैं अब उजड़ने से बचा लीजिए। 


दरअसल ये लोग चितकोहरा पुल के नीचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास के पास कई वर्षों से रहते आ रहे हैं। आज जिला प्रशासन ने उस जगह को खाली करने का निर्देश दिया है। कल सोमवार तक किसी भी हाल में यह जगह खाली करना होगा। युद्धस्तर पर चल रहे विकास कार्यों को लेकर इस जगह को खाली कराया जा रहा है। इस बात का नोटिस मिलते ही स्लम बस्ती में रहने वाले तमाम लोग अपने नेता लालू यादव से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंच गये। 


महिलाएं, पुरुष और बच्चों को इतनी संख्या में देखकर राबड़ी आवास में तैनात सुरक्षा कर्मी भी हैरान रह गये। उन्होंने पूछा कि आपलोग यहां क्यों आए हैं? तब उनलोगों ने कहा कि गरीबों के मसीहा अपने नेता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए आए हैं। जब लालू भईया की सरकार थी तब उन्होंने ही हमलोगों को चितकोहरा पुल के नीचे बसाया था। कई साल से हम यहां परिवार के साथ रह रहे हैं। उस वक्त हम सब बच्चे थे आज बाल बच्चे वाला हो गये हैं। 


पटना के डीएम ने उस जगह को खाली करने को कहा है जहां हम सब रहते हैं। अब हम इतनी चिलचिलाती धूप और गर्मी में बाल बच्चों को लेकर कहां जाएं। जिस मसीहा ने हम सबको यहां बसाया था, उनसे हम मदद की गुहार लगाने आए हैं। यह कहने आए हैं कि साहब हमारे आशियाने को उजड़ने से बचाईए। बच्चों को लेकर हम कहां जाएंगे. हमलोगों की मदद कीजिए। 


लोगों का कहना है कि हमलोगों को लालू यादव से मिलने नहीं दिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि 5 लोग को ही हम मिलने देंगे। बाकि लोग यहां से जाइए। अब लोगों की उम्मीद राजद सुप्रीमो लालू यादव पर टिकी हुई है। उन्हें अभी भी पूरा विश्वास है कि उनके मसीहा लालू यादव उनकी मदद जरूर करेंगे। उनके घर को उजड़ने से बचाएंगे। बता दें कि कल सोमवार को इनके घर को तोड़ा जाएगा। ये लोग स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के सरकार बंगले के सामने चितकोहरा पुल के नीचे रहते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या कल सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा या फिर लालू यादव इनकी मदद के लिए सामने आएंगे.    

REPORT-PRINCE KUSWAHA-PATNA

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें