ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पत्नी ने पैसे मांगे तो पति ने कैंची से काटा गला, थाने में किया सरेंडर

JEHANABAD: जहानाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी का कैंची से गला काट दिया। दरअसल, पत्नी की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह मायके जाना चाहती थी और

पत्नी ने पैसे मांगे तो पति ने कैंची से काटा गला, थाने में किया सरेंडर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEHANABAD: जहानाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी का कैंची से गला काट दिया। दरअसल, पत्नी की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह मायके जाना चाहती थी और इसके लिए वह पति से पैसे मांग रही थी। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ और पति ने गुस्से में धारदार कैंची से हमला कर दिया। घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के आंकोपुर गांव की है।  




घटना के बाद पति ने बताया कि पत्नी मायके जाने की ज़िद कर रही थी। इसके लिए वह पति से पांच हजार रूपये मांग रही थी पत्नी ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। इसी बात पर विवाद होने लगा और पति ने कैंची से उसे घायल कर दिया। घायल महिला मखदुमपुर के आंकोपुर गांव की महिला अनीता देवी है। जबकि उसके पति का नाम मिट्ठू कुमार है। 




घायल महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद को टेहटा ओपी में जाकर सरेंडर कर दिया। थाना में पति से पुलिस ने पूछताछ की और उसे जेल भेज दिया। इस घटना की चर्चा अब जिलेभर में हो रही है कि कुछ रूपये के लिए कोई अपनी पत्नी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें