ब्रेकिंग
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार

पटना : वीर कुंवर सिंह की जयंती के बहाने बीजेपी दिखाएगी ताकत, कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे अमित शाह

PATNA : पटना में वीर कुंवर सिंह की जयंती को भव्य तरीके से मनाने के लिए बीजेपी कार्यालय में मंत्री और नेताओं की बैठक हो रही है. इस बैठक में 23 अप्रैल को विजय उत्सव मनाने

पटना : वीर कुंवर सिंह की जयंती के बहाने बीजेपी दिखाएगी ताकत, कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे अमित शाह
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना में  वीर कुंवर सिंह की जयंती को भव्य तरीके से मनाने के लिए बीजेपी कार्यालय में मंत्री और नेताओं की बैठक हो रही है. इस बैठक में 23 अप्रैल को विजय उत्सव मनाने पर चर्चा होगी. भाजपा वीर कुंवर सिंह की जयंती पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है. साथ ही बीजेपी इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी ताकत भी दिखाने की कोशिश करेगी. इस कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे.


बाबू वीर कुंवर सिंह के जन्म जयंती पर बीजेपी 1 लाख 1 हजार 11 तिरंगा झंडा के साथ लोगों को सड़क पर लाने की तैयारी कर रही है. पार्टी ऐसा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज कराना चाहती है. कार्यक्रम सफल हो, इसके लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है.


23 अप्रैल को जगदीशपुर आरा में होने वाली वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव की तैयारी को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है. इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल कर रहे हैं. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेणू देवी और प्रदेश महामंत्री भिखूभाई दलसानिया के अलावा सभी माननीय सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद और प्रदेश पदाधिकारी सभी जिलों के अध्यक्ष प्रदेश के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक, जिला प्रभारी और क्षेत्रीय प्रभारी बैठक में मुख्य रूप से शामिल हैं.


आपको बता दें कि भाजपा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महापुरुषों की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मना रही है. पूरे देश में यह कार्यक्रम चल रहा है बाबू वीर कुंवर सिंह के जन्म जयंती के मौके पर भी भाजपा ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें