ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

वैलेंटाइन-डे का पटना में विरोध, गर्लफ्रेंड का हाथ छुड़वा बॉयफ्रेंड को थमाया गया हनुमान चालीसा

पटना में वैलेंटाइन डे के मौके पर हिंदू शिव भवानी सेना के कार्यकर्ताओं ने पार्कों में प्रेमी जोड़ों के बीच हनुमान चालीसा बांटी। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सख्ती की चेतावनी दी।

बिहार न्यूज
जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:प्रेम उत्सव का आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण दिन आज है। जिसे वैलेंटाइन डे कहते हैं, जो 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी युगल अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन बिहार की राजधानी पटना में प्यार के उत्सव का विरोध हो रहा है। हिंदू संगठन हिंदू शिव भवानी सेना के लोग इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। प्रेमी जोड़े को देखते ही गर्लफ्रेंड का हाथ छुड़वाकर बॉयफ्रेंड के हाथ में हनुमान चालीसा पकड़ा रहे हैं और यह कहते दिखे कि जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना...


पटना बुद्धा स्मृति पार्क में प्रेमी जोड़ों के बीच हनुमान चालीसा बांटी गई। कई जोड़े ऐसे थे जिनसे प्रेमिका हाथ छुड़वाकर प्रेमी को हनुमान चालीसा दिया गया। इनका कहना था कि भारत की संस्कृति में वैलेंटाइन का कहीं भी जिक्र नहीं है। वैलेंटाइन डे के नाम पर लोग अश्लीलता फैलाने का काम करते हैं। यदि किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो हम उसका विरोध करेंगे। कोई अश्लील हरकत करेगा और हम चुप बैठेंगे ऐसा हो ही नहीं सकता। 


हिंदू शिव भवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार शिव रुद्र का कहना था कि समाज में लव जिहाद फैलाने की कोशिश होगी तो हम जवाब देंगे। हमारी नजर पटना के विभिन्न पार्कों और बिहार के सभी सार्वजनिक स्थानों पर है। हर जगह हमारे कार्यकर्ता जा रहे हैं और प्रेमी जोड़ों के बीच हनुमान चालीसा बांट रहे हैं। उन्हें हनुमान चालिसा पढ़ने को कह रहे हैं, अश्लीलता फैलाने से मना कर रहे हैं। यह भी जगह-जगह पोस्टर लगाकर यह चेतावनी दे रहे हैं कि जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना। 


उनका कहना है कि इस दिन को बाबू सोना के लिए नहीं बल्कि पुलवामा में शहीद हुए शहीदों को नमन दिवस के रूप में मनाए। वही पटना में लगे पोस्टरों के बाद पुलिस अलर्ट है। पुलिस पदाधिकारियों का साफ कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और लोगों को डराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाश सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजद नहीं दी जाएगी। सार्वजनिक स्थल पर कोई किसी को परेशान नहीं कर सकता। ऐसा करते पकड़े गये तो खुद पुलिस कार्रवाई करेगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें