ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Patna Accident: पटना में हिट एंड रन, तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को घसीटते हुए पहुंचाया अस्पताल; सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

Patna Accident: पटना के एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया.

patna accident
सड़क हादसा
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Accident: बिहार की राजधानी पटना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है, जहां स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी फिर उसे 50 मीटर तक घसीटते ले गया। यह हादसा बीते सोमवार की देर रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर पर हुआ।


घायल युवक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो चांदमारी रोड कबाड़ी गली के निवासी हैं। हादसे के समय अशोक स्कूटी चला रहे थे और उनके साथ उनके परिवार का एक और सदस्य पीछे सवार था। दोनों किसी जरूरी काम से चांदमारी रोड की ओर लौट रहे थे।


पीड़ित अशोक ने पुलिस को बताया कि जब वे गांधी मैदान-एग्जीबिशन रोड फ्लाईओवर के रास्ते घर लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक उस वाहन में फंस गए और चालक उन्हें घसीटते हुए लगभग 50 मीटर दूर तक ले गया।


इस दुर्घटना में अशोक के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांधी मैदान थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि वाहन की पहचान और नंबर प्लेट का पता लगाया जा सके।


पुलिस का कहना है कि “घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है और आरोपित वाहन चालक की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी।” इस घटना ने एक बार फिर बिहार की सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं और लापरवाह वाहन चालकों की समस्या को उजागर किया है। 


राजधानी पटना में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो सड़क सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। राज्य सरकार को चाहिए कि फ्लाईओवर और व्यस्त मार्गों पर स्पीड लिमिट, ट्रैफिक निगरानी और रात्रिकालीन गश्त को और अधिक सख्त किया जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें