ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

पटना में कोरोना का कहर, NMCH में 24 मरीजों की मौत से हाहाकार

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना का हाल दिन पर दिन बेहाल होते जा रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर पटना एनएमसीएच से आ रही है. राजधानी पटना स

पटना में कोरोना का कहर, NMCH में 24 मरीजों की मौत से हाहाकार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना का हाल दिन पर दिन बेहाल होते जा रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर पटना एनएमसीएच से आ रही है. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में एक दिन में रिकार्ड 24 मरीजों की मौत हुई है. जिसमें सबसे ज्यादा पटना के रहने वाले लोगों की जान गई है. 


नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) के नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सिंह की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एनएमसीएच में इलाज के दौरान कुल 24 लोगों की मौत हो गई. जिसमें सबसे ज्यादा पटना के रहने वाले 16 लोगों की जान गई. इसके अलावा बक्सर के रहने वाले दो मरीजों की जान गई. भोजपुर, सीवान, वैशाली, जमुई, नालंदा और औरंगाबाद के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है. 


नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने आगे बताया कि शुक्रवार को कुल 58 नए मरीजों को भर्ती किया गया है. जिसके कारण अस्पताल में इलाजरत मरीजों की संख्या 356 हो गई है, जिसमें आईसीयू में भर्ती मरीज भी शामिल हैं. आज एनएमसीएच से 5 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 144 बेड खाली है.


गौरतलब हो कि बीते दिन गुरूवार को यहां 17 मरीजों की मौत हुई थी. जिसकी जानकारी देते हुए एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया था कि कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाए जाने के बाद पहली बार डेढ़ दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत एक दिन में हुई.


आपको बता दें कि कल पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 11 हजार 489 नए मरीजों की पहचान की गई. इसी के साथ बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या लगभग 70 हजार के करीब पहुंच गई. सूबे में कुल सक्रीय मरीजों का आंकड़ा 69 हजार 898 हो गया. राजधानी पटना में सर्वाधिक 2 हजार 643 नए पॉजिटिव केस सामने आये. मुजफ्फरपुर में 602, सारण में 441 और भागलपुर में 387 मरीज सामने आये हैं. औरंगाबाद में 498 और बेगूसराय में 530 पॉजिटिव मरीज मिले. 


इसके अलावा भोजपुर में 161, बक्सर में 128, पूर्वी चंपारण में 236, गया में 945, गोपालगंज में 187, जमुई में 108, जहानाबाद में 152, लखीसराय में 76, मधेपुरा में 179, मधुबनी में 179, मुंगेर में 239, मुजफ्फरपुर 602, नालंदा में 309, नवादा में 173, पूर्णिया में 354, रोहतास में 155, सहरसा में 255, समस्तीपुर में 177, सारण में 441, शेखपुरा में 151, सीवान में 285, वैशाली में 197 और पश्चिम चंपारण में 348 नए मामले सामने आये.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें