ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

विधायक जी की दुकान का शटर गिरा था और अंदर हो रहा था ये काम, पुलिस पहुंची तो चौंक गयी

PATNA : पटना में एक विधायक जी की दुकान का शटर तो गिरा था लेकिन अंदर से गाने की आवाज आ रही थी. इलाके में गश्त लगाने के लिए निकली पुलिस को बंद शटर के अंदर हरकत की भनक मिली तो उस

विधायक जी की दुकान का शटर गिरा था और अंदर हो रहा था ये काम, पुलिस पहुंची तो चौंक गयी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना में एक विधायक जी की दुकान का शटर तो गिरा था लेकिन अंदर से गाने की आवाज आ रही थी. इलाके में गश्त लगाने के लिए निकली पुलिस को बंद शटर के अंदर हरकत की भनक मिली तो उसने शटर उठवाया. अंदर जो नजारा था उसे देख कर पुलिस टीम चौंक गयी.


पटना के बोरिंग रोड की एक कॉलनी में एक विधायक का सैलून है. बगल में एक औऱ सैलून है. पटना जिला प्रशासन ने सैलून को सप्ताह में तीन दिन खोलने का निर्देश दे रखा है. बाकी दिन सैलून को बंद रखना है. लेकिन बंदी के दिन विधायक जी के सैलून के साथ साथ बगल वाले सैलून का शटर तो गिरा था औऱ अंदर से गाने की आवाज आ रही थी. पुलिस को अंदर हो रही हरकतों का अंदाजा हुआ तो उसने शटर उठवाया. 


पुलिस ने जब सैलून का शटर उठावाया तो अंदर का नजारा कुछ औऱ था. ग्राहक बैठे थे और उनकी हेयर कटिंग से लेकर सेविंग का काम चल रहा था. कुछ ग्राहक तो बाल डाई करा कर बैठे थे. बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने सैलून को बंद कराया. थानेदार कैसर आलम ने बताया कि दोनों सैलून के संचालकों को कडी चेतावनी दी गयी है. दुबारा ऐसा हुआ तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जायेगा. 


उधर बोरिंग रोड इलाके में भी एक ऑटोमोबाइल कंपनी का शो रूम भी जिला प्रशासन की मनाही के बावजूद खुला था. शो रूम खुलने के लिए भी सरकार ने दिन तय कर रखा है. लेकिन सरकार के आदेश का उल्लंघन कर शो रूम को खोला गया था. पुलिस ने शो रूम को बंद कराया औऱ संचालकों को क़ड़ी चेतावनी दी. अगली बार ऐसा पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें