ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

रफ़्तार का कहर.. ट्रक ने स्कूटी सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर हुई मौत

PATNA : राजधानी पटना से सटे फतुहा से दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां एक सड़क हादसे में पति के सामने पत्नी की मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है. पटनासिटी अनुमंडल

रफ़्तार का कहर..  ट्रक ने स्कूटी सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर हुई मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना से सटे फतुहा से दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां एक सड़क हादसे में पति के सामने पत्नी की मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है. पटनासिटी अनुमंडल फतुहां थाना क्षेत्र के NH-30 पर यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है.


मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी स्कूटी पर सवार थे तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी. घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गम्भीर रूप से जख्मी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद ट्रक वाला तुरंत वाहन समेत तुरंत फरार हो गया. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


वहीं पुलिस ने घायल व्यक्ति की पहचान मोकामा के शंकर टोला निवासी 48 वर्षीय पंकज कुमार सिंह और मृतक पत्नी 45 वर्षीय सविता देवी के रूप में किया है. बताया जाता है कि पंकज सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर फुलवारी शरीफ से मोकामा जा रहे थे. इसी क्रम में भिखुआ मोड़ के पास पीछे से ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे पंकज सिंह घायल हुए और उनकी पत्नी सविता देवी की मौत हो गई। पुलिस मामले की छान बीन में जुट गई है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें