ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सृजन घोटाला : 7 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, स्पेशल कोर्ट से नहीं मिली राहत

PATNA : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। सृजन घोटाले के 7 अभियुक्तों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दा

सृजन घोटाला : 7 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, स्पेशल कोर्ट से नहीं मिली राहत
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। सृजन घोटाले के 7 अभियुक्तों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर की गई नियमित जमानत याचिका को पटना के विशेष पीएमएलए कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दिया। इनमें दो अभियुक्तों को ईडी ने गिरफ्तार किया था जबकि 5 आरोपी ईडी की तरफ से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के केस में न्यायिक हिरासत में हैं।


पीएमएलए के स्पेशल कोर्ट ने जिन अभियुक्तों की जमानत याजिता खारिज की है उसमें पीके घोष, विपिन कुमार, जयश्री ठाकुर, संत कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार यादव, अरुण कुमार और देव शंकर मिश्रा शामिल हैं। ईडी ने पीके घोष अगस्त 2021 जबकि विपीन कुमार को बीते साल ही सितम्बर में गिरफ्तार किया था। वहीं बाकी के पांच अभियुक्त फिलहाल ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में न्यायिक हिरासत में हैं। 


मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी ने इनके खिलाफ पहले ही चार्जशीट दायर कर दिया है। भागलपुर के चर्चित सृजन घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। बाद में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ईडी ने भी घोटालेबाजों पर मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। जांच के दौरान पाया गया कि अभियुक्तों ने सरकारी राशि की हेराफेरी कर बड़े पैमाने पर निजी संपत्ति अर्जित की। ईडी मामले में कई अभियुक्तों की संपत्ति भी जब्त कर चुकी है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें