ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

राजधानी पटना की इन सड़कों का होगा चौड़ीकरण, सरकार ने 22.14 करोड़ की योजना किया मंजूरी, डिप्टी CM ने दी जानकारी

राजधानी के विवेकानंद मार्ग, बोरिंग रोड से लेकर पश्चिम बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तक तथा बीच में आने वाले कई सड़कों का होगा कायाकल्प

बिहार समाचार, पटना की सड़कें, बोरिंग रोड, सम्राट चौधरी, पथ निर्माण विभाग, नीतीश कुमार, एक्सप्रेस वे
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News:  बिहार के उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने कहा है कि राजधानी पटना के यातायात ढांचे को सुदृढ़ और सुचारू बनाने के लिए 22.14 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वपूर्ण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना  पटना के यातायात को व्यवस्थित करने और सड़कों की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि विवेकानंद मार्ग, बोरिंग रोड से लेकर पश्चिम बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तक तथा बीच में आने वाले इन्दिरा सिन्हा पथ, राजेन्द्र पथ, वीर शिवाजी पथ, वीर कुंवर सिंह पथ, रामकृष्ण पथ, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, मदर टेरेसा मार्ग, तिलक मार्ग, कस्तुरबा पथ एवं अन्य संपर्क पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु 2214.67 लाख रुपये (बाईस करोड़ चौदह लाख सड़सठ हजार) की योजना को स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद जल्द ही राजधानी पर यातायात का दबाव बढने वाला है। जेपी गंगा पथ का लगातार विस्तार होने से भी शहर की सड़कों को चौड़ा करने और मजबूत बनाने की जरूरत महसूस की गई , इसलिए लोक वित्त समिति और स्थायी वित्त समिति ने पटना की सड़क विकास योजना की अनुशंसा  की। 

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बताया कि किसी अन्य विभाग से अधिग्रहित पथों पर कार्य तभी किया जाएगा, जब उसका विधिवत हस्तांतरण हो चुका हो और यदि किसी मार्ग पर पूर्व में कार्य हुआ है, तो उसकी डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड यानि डीएलपी  की समाप्ति के बाद ही नया कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें