ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

बिहटा-सरमेरा रोड से जुड़ेगी नई सड़क और मिलेगा फ्लाईओवर, पटना रिंग रोड परियोजना में आएगी तेजी, जानें तैयारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 21 फरवरी को पटना और उसके आसपास के इलाकों को कई योजनाओं की सौगात देंगे। जिन योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा उस पर करीब 1350 रुपये खर्च होंगे।

Bihta -Sarmera
Bihta -Sarmera
© Bihta -Sarmera
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

पटना और उसके आसपास के इलाकों के लिए 21 फरवरी का दिन बेहद खास होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान 1350 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान पटना एयरपोर्ट के पास मल्टी मॉडल हब, मॉडल वेंडिंग जोन और एलिवेटेड रोड के निर्माण की घोषणा होने की संभावना है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में नई सड़कें और पुल भी बनाए जाएंगे, जिससे पटना का इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत होगा।


पटना के ग्रामीण इलाकों के विकास पर भी सरकार खास ध्यान दे रही है। दनियावां को बिहटा-सरमेरा रोड से जोड़ने के लिए नई सड़क बनेगी, जिससे यातायात में सुविधा होगी। इसके अलावा नौबतपुर में निसपुरा लख के पास फ्लाईओवर की मांग पिछले 6-7 सालों से की जा रही थी, जिसकी घोषणा इस यात्रा में होने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, सोन सुरक्षा तटबंध पर भी नई सड़क बनने की संभावना है। इस क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा करने के लिए सरकार जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है।


पटना की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए पटना रिंग रोड परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस सफर में बिहटा-मनेर सड़क को फोर लेन बनाने का फैसला लिया जाएगा। शेरपुर से कन्हौली के बीच 11 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी, ताकि इस मेगा प्रोजेक्ट को जल्द पूरा किया जा सके। इस सड़क के बन जाने के बाद पटना और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।


नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत जल संरक्षण और सड़क निर्माण में ऐतिहासिक काम हुआ है। 466 छोटे तालाब और पोखर, 12 बड़े जल स्रोतों का निर्माण कराया गया। 2262 सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार कराया गया। 1074 जल संचयन संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। 19 नए पुलों का निर्माण चल रहा है। इन योजनाओं से गांवों में जल संकट कम होगा और किसानों को लाभ होगा। साथ ही पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।


ग्रामीण प्रशासन को मजबूत करने के लिए 112 पंचायतों में पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास किया जाएगा। इससे पंचायत स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन और भी प्रभावी होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यम योजना के तहत 1495 उत्पादन इकाइयों का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यह योजना बिहार में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।


इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को और खास बनाने के लिए मल्टी मॉडल हब में अलग-अलग विभागों के शिलापट्ट लगाए जाएंगे, जहां से मुख्यमंत्री एक साथ सभी योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। यह यात्रा पटना और बिहार के विकास में एक नया इतिहास रच सकती है। अब देखना यह है कि 21 फरवरी को किन योजनाओं को हरी झंडी मिलती है!

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें