ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

रूपेश हत्याकांड : ऋतुराज को आरोपी बनाने के लिए पुलिस ने कोर्ट में दिया आवेदन, बाकी 3 आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या को एक महीना पूरा होने वाला है. रूपेश सिंह की हत्या 12 जनवरी को कर दी गई थी लेकिन एक महीने बाद भी अब तक के पट

रूपेश हत्याकांड : ऋतुराज को आरोपी बनाने के लिए पुलिस ने कोर्ट में दिया आवेदन, बाकी 3 आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या को एक महीना पूरा होने वाला है. रूपेश सिंह की हत्या 12 जनवरी को कर दी गई थी लेकिन एक महीने बाद भी अब तक के पटना पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. पटना पुलिस ने 3 फरवरी को यह खुलासा किया था कि रोडवेज की मामूली वारदात को लेकर रूपेश सिंह की हत्या ऋतुराज ने कर दी. मुख्य आरोपी ऋतुराज के खिलाफ पहले आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया लेकिन अब पटना पुलिस ने शास्त्री नगर थाने में दर्ज केस के अंदर रूपेश की हत्या के मामले में ऋतुराज को आरोपी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है.

ऋतुराज  को हत्या का आरोपी बनाने के लिए पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दिया है. इस मामले पर आज सुनवाई होगी. ऋतुराज के खिलाफ पहली f.i.r. राम कृष्णा नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने जो खुलासा किया था उसके मुताबिक ऋतुराज के साथ हत्याकांड में शामिल तीन अन्य आरोपी अब तक उसकी पकड़ से बाहर है. पुलिस लगातार इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाथ-पांव मार रही है लेकिन अब तक हाथ खाली है.

ऋतुराज हत्याकांड में पटना पुलिस ने जो थ्योरी दी है, उसे रूपेश सिंह का परिवार सिरे से खारिज कर रहा है. बुधवार को भी रुपेश के बड़े भाई नंदेश्वर सिंह में फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा था कि वह किसी भी कीमत पर यह मानने को तैयार नहीं कि रोडवेज की घटना में उनके भाई की हत्या हुई. परिवार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कह चुका है कि अगर एक महीने में पटना पुलिस कोई नतीजा नहीं दे पाती है तो इस मामले को सीबीआई जांच के लिए भेजा जाए. परिवार ने सीबीआई जांच हाई कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग रखी है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें