ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

राहत की खबर, देर रात बिहार पहुंचा रेमडेसिविर का 14000 वॉयल

PATNA : कोरोना महामारी का सामना कर रहे बिहार के लिए एक अच्छी ख़बर है। कोरोना संक्रमितों के लिए उपयोगी रेमडेसिविर इंजेक्शन का 14 हजार वॉयल सोमवार देर रात बिहार पहुंचा। केंद्र सरकार न

राहत की खबर, देर रात बिहार पहुंचा रेमडेसिविर का 14000 वॉयल
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना महामारी का सामना कर रहे बिहार के लिए एक अच्छी ख़बर है। कोरोना संक्रमितों के लिए उपयोगी रेमडेसिविर इंजेक्शन का 14 हजार वॉयल सोमवार देर रात बिहार पहुंचा। केंद्र सरकार ने बिहार को 24604 रेमडेसिविर इंजेक्शन वॉयल की भी मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष विमान से रेमडेसिविर लाने का निर्देश दिया था। इसी के तहत से सोमवार को अहमदाबाद से रेमडेसिविर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा।


राज्य के ड्रग कंट्रोलर और पटना की सिविल सर्जन की देखरेख में सभी को रेमडेसिविर इंजेक्शन बिहार के छह डिस्ट्रीब्यूटरों को सौंपा गया। 10 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन का वॉयल आज यानी मंगलवार को विशेष विमान से फिर बिहार पहुंचेगा। इन इंजेक्शन को संक्रमितों के इलाज के लिए अस्पतालों के माध्यम से आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए मरीज जहां भर्ती हैं, उस अस्पताल को ड्रग कंट्रोलर के ई-मेल पर मरीज का नाम, आधार नंबर और जांच रिपोर्ट मांगपत्र के साथ भेजना होगा।


रेमडेसिविर की सप्लाई शुरू होने से सभी ने राहत की सांस ली है। हालांकि मौजूदा वक्त में रेमडेसिविर की डिमांड काफी बढ़ी हुई है। लेकिन राज्य सरकार की पहल से नई उम्मीद जगी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें