ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

राज्य के एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया, गृह सचिव ने डीजीपी को लिखा पत्र

PATNA : अधिकारियों की तरफ से हर साल दी जाने वाली ऐसेट डिक्लेरेशन में राज्य के 12 आईपीएस अधिकारियों ने लापरवाही बरती है. राज्य के एक दर्जन आईपीएस अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंन

राज्य के एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया, गृह सचिव ने डीजीपी को लिखा पत्र
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 PATNA : अधिकारियों की तरफ से हर साल दी जाने वाली ऐसेट डिक्लेरेशन में राज्य के 12 आईपीएस अधिकारियों ने लापरवाही बरती है. राज्य के एक दर्जन आईपीएस अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने तय समय सीमा के भीतर अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है. 31 जनवरी तक अपनी अचल संपत्ति का विवरण देना था लेकिन इन अधिकारियों ने यह विवरण नहीं दिया.

गृह विभाग ने इसे लेकर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को पत्र लिखा है. गृह विभाग के सचिव सेंथिल कुमार ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि अपने स्तर से इन अधिकारियों जिनमें कुछ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी हैं को विषय की गंभीरता और महत्ता की जानकारी देते हुए कहा कि साल 2020 का वार्षिक अचल संपत्ति का विवरण समर्पित करने के लिए निर्देश दिया जाए.

जिन अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा समय पर जमा नहीं किया है, उन्में मोहम्मद सैफ उर रहमान, मोहम्मद सैफ उल हक, सुबोध कुमार, विश्वास प्रभास, कुमार विजय खरे, विकास कुमार, शिला ईरानी, अपराजिता, दिव्य शक्ति, शिखर चौधरी और वैभव चौधरी शामिल है. हालांकि यह पत्र चंद दिनों पहले लिखा गया है और 9 फरवरी तक इन 12 आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया था. संभव है कि पत्र लिखे जाने के बाद कुछ आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे दिया हो.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें