ब्रेकिंग
गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीगोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Namo Bharat Train : 'अब मिनटों में तय होगा दिल्ली से मरेठ तक का सफ़र ...', PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। 82 किमी दूरी अब सिर्फ 55 मिनट में होगी पूरी।

Namo Bharat Train :  'अब मिनटों में तय होगा दिल्ली से मरेठ तक का सफ़र ...', PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Namo Bharat Train : दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही मेरठ वासियों का मेट्रो का सपना भी साकार हो गया। 22 फरवरी से मेरठ मेट्रो सेवा का औपचारिक संचालन शुरू होने जा रहा है, जिससे शहर के भीतर आवागमन और भी सुगम होगा।


इससे पहले 20 फरवरी को नमो भारत ट्रेन का सराय काले खां से मेरठ बेगमपुल तक नॉन-स्टॉप ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया था। इसी दौरान मेरठ बेगमपुल स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेरठ मेट्रो का भी ट्रायल रन हुआ। ट्रायल की सफलता के बाद आज दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन कर आम जनता के लिए सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया।


जिला प्रशासन के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे शताब्दी नगर स्टेशन से प्रधानमंत्री ने नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक गए और वहां से सड़क मार्ग से मोहिउद्दीनपुर स्थित जनसभा स्थल पहुंचे।


जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। करीब एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रहने के बाद वह दोपहर लगभग 2:10 बजे मोहिउद्दीनपुर हेलीपैड से हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।


दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने नमो भारत स्टेशन के पूर्ण होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली और मेरठ के बीच रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं, ऐसे में यह परियोजना लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। उनके मुताबिक इस रूट पर हजारों वाहन चलते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या बनी रहती है। नमो भारत और मेरठ मेट्रो के शुरू होने से सड़कों पर दबाव कम होगा, कार्बन उत्सर्जन घटेगा और लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी।


नमो भारत ट्रेन फिलहाल न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक संचालित होगी। न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक लगभग 5 किलोमीटर का हिस्सा तैयार हो चुका है, जबकि मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक का स्ट्रक्चर भी बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री ने आज इन दोनों खंडों का भी उद्घाटन किया।


इस परियोजना के तहत दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक की कुल 82 किलोमीटर दूरी मात्र 55 मिनट में तय की जा सकेगी। सराय काले खां इस कॉरिडोर का सबसे बड़ा स्टेशन है, जहां तीन लाइनें बनाई गई हैं। स्टेशन की ऊंचाई लगभग 22 मीटर बताई जा रही है, जो इसे तकनीकी रूप से भी खास बनाती है।


नमो भारत और मेरठ मेट्रो के संचालन से न केवल क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली और मेरठ के बीच तेज, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था से लाखों यात्रियों को प्रतिदिन राहत मिलने की उम्मीद है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें