ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह

Bihar News: पटना के गांधी मैदान में महिलाओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद उनके बेटे निशांत कुमार को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर सत्याग्रह शुरू किया। महिलाएं निशांत में भरोसा जताती हैं कि वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलेंगे।

Bihar News
निशांत को सीएम बनाने की मांग
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने का बाद वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे। ऐसे में एनडीए में नए मुख्यमंत्री की तलाश तेज है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने सत्याग्रह शुरू कर दिया है। गांधी मैदान में बापू की मुर्ति के नीचे सत्याग्रह पर बैठी महिलाओं का कहना है कि हमें अगला मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए।


पटना के गांधी मैदान में बापू की मुर्ति के नीचे सत्याग्रह पर बैठी सुधार वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कहना है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री नहीं रहने से हमलोग व्यथित हैं। नीतीश कुमार अगर अपने बेटे निशांत कुमार को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाते हैं तो हमारी पीड़ा थोड़ी कम जरूर हो जाएगी। 


उन्होंने कहा कि निशांत के मुख्यमंत्री बनने से एक भरोसा कायम होगा कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने रक्षक बनकर महिलाओं की रक्षा की है, हमारे लिए काम किया है और हमें आत्मनिर्भर बनाया है तो उनके बेटे निशांत कुमार जो सादगी के प्रतीक हैं, उनको लेकर हमें भरोसा है कि अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलेंगे।


महिलाओं ने कहा कि जिस तरह से उनके पिता नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री रहते महिलाओं के लिए जो काम किया है, निशांत उस, काम को आगे बढ़ाएंगे। जिस तरह से नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं उसी तरह से अगर निशांत सीएम बनते हैं तो वह भी एनडीए के नेता होंगे। 


उनका कहना था कि बीजेपी से कौन मुख्यमंत्री बन रहा है इससे हमें कोई मतलब नहीं है बल्कि हमें तो हमारा रक्षक चाहिए। जो महिलाओं के लिए काम करे, हमें वैसा नेता बिहार में चाहिए। निशांत को छोड़कर किसी और पर भरोसा करना हम महिलाओं के बस की बात नहीं है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें