ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Agnipath Protest को लेकर गुरु रहमान से होगी पूछताछ, पुलिस बुलाएगी थाने पर

PATNA : सेना बहाली को लेकर मोदी सरकार की नई नीति अग्निपथ योजना का विरोध बिहार में खूब हुआ था। हिंसक विरोध तो बिहार में अब थम चुका है लेकिन बवाल और हंगामे के बाद अब दोषियों पर

Agnipath Protest को लेकर गुरु रहमान से होगी पूछताछ, पुलिस बुलाएगी थाने पर
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सेना बहाली को लेकर मोदी सरकार की नई नीति अग्निपथ योजना का विरोध बिहार में खूब हुआ था। हिंसक विरोध तो बिहार में अब थम चुका है लेकिन बवाल और हंगामे के बाद अब दोषियों पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में कुछ कोचिंग संस्थानों और उनके संचालकों पर पुलिस नजर टेढ़ी की थी और अब आगे का एक्शन लिया जा रहा है। बवाल और हंगामा मामले में आरोपित शिक्षक एम रहमान को पटना पुलिस नोटिस भेजेगी। इस मामले में जल्द ही उनसे पूछताछ हो सकती है। शिक्षक से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट लगभग तैयार हो चुकी है। 


इसके अलावा रहमान को उनका विवादित वीडियो भी दिखाया जाएगा। इस मामले में शिक्षक रहमान के अलावा कई अन्य कोचिंग संचालक भी आरोपित हैं। पुलिस सभी को थाने बुलाएगी। 


आपको बता दें कि गुरु रहमान के कोचिंग पर पिछले दिनों पुलिस ने छापेमारी की थी, हालांकि गुरु रहमान वहां मौजूद नहीं मिले थे। आयकर विभाग की टीम ने भी गुरु रहमान के ऊपर नकेल कसी हुई है। उनके कोचिंग संस्थान से कैश भी बरामद किया गया था। खुद इस मामले में सफाई देते हुए गुरु रहमान कह चुके हैं कि वह फरार नहीं है और पुलिस जब चाहेगी वह सामने आ जाएंगे। जानकारी के मुताबिक वे औरंगाबाद में थे, पुलिस अब उन्हें बुलाने जा रही है तो देखना होगा गुरु रहमान कब पहुंचेंगे। फिलहाल प्रशासन ने इस बार कोचिंग संस्थानों पर नकेल कस दिया है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें