ब्रेकिंग
बिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

पटना में घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने 20 हजार कैश लेते रंगेहाथ दबोचा

पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भवन निर्माण विभाग में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर सह क्लर्क मनोज कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। रिटायर्ड इंजीनियर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

बिहार
घूसखोर डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डाटा एंट्री ऑपरेटर सह क्लर्क मनोज कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मनोज कुमार सचिवालय स्थित भवन निर्माण विभाग विश्वेसरैया के पास कोषागार भवन कक्ष में कार्यरत था।


रिटायर्ड इंजीनियर योधन चौधरी ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मनोज ने सेवानिवृत का लाभ देने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनोज को 20हजार कैश लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


निगरानी अन्वेशन ब्यूरो के डीजे जितेंद्र सिंह गंगवार ने आम लोगों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम में शामिल हों और ऐसी शिकायतों को लेकर निगरानी के कार्यालय पहुंचें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने इस साल अब तक बिहार में 88 मामले दर्ज किए हैं, जो विगत सालों की अपेक्षा एक बड़ी कार्रवाई है। इन मामलों में 82 अभियुक्तों की गिरफ्तार और लगभग 28 लाख 18 हजार रुपये की बरामदगी की गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें