ब्रेकिंग
वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामनेवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने

Tejashvi Yadav: “पटना में हत्या! अपराधी मस्त, पुलिस पस्त, मुख्यमंत्री अचेत”..., तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

Tejashvi Yadav: पटना में गोपाल खेमका हत्या के बाद एक और हत्या ने राजनीतिक गर्माहट बढ़ा दी है। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधी मस्त हैं, पुलिस पस्त है और मुख्यमंत्री अचेत हैं।

Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tejashvi Yadav: बिहार की राजधानी पटना में चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद राजधानी पटना में फिर एक हत्या का मामला सामने आया है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दानापुर में निजी स्कूल संचालक अजीत कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस मामले पर प्रदेश के विपक्षी नेता और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है। 


दरअसल, तेजस्वी यादव ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट जारी किया है। उन्होंने लिखा है, कि "पटना में हत्या, नालंदा में डबल मर्डर!! अपराधी मस्त, पुलिस पस्त! मुख्यमंत्री अचेत, अधिकारी जड़ और व्यवस्था निर्जीव! कहीं कोई किसी की सुनने वाला नहीं।"


तेजस्वी यादव के इस बयान ने सत्ता पक्ष पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई है और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है। इस बीच, पुलिस ने दोनों मामलों की जांच तेज कर दी है। दानापुर पुलिस ने अजीत कुमार हत्या मामले में संदिग्ध अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही गोपाल खेमका हत्या केस में भी गहराई से जांच जारी है।


मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। हालांकि पुलिस विभाग ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि राजधानी में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें