ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Patna News: पटना को मिली नई रफ्तार, मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड से इन जिलों का सफर होगा सुगम

Patna News: बिहार की राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक और बड़ी सौगात तैयार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बहुप्रतीक्षित मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: बिहार की राजधानी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक और बड़ी सौगात तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बहुप्रतीक्षित मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे। लगभग 1,400 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क परियोजना न केवल पटना के दक्षिणी क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए वरदान साबित होगी, बल्कि दक्षिण बिहार के कई जिलों से राजधानी का संपर्क भी सुगम बनाएगी।


दरअसल, इस एलिवेटेड-सह-एट-ग्रेड सड़क के चालू होने से रोजाना घंटों लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और सफर का समय भी काफी कम होगा। अभी जिस दूरी को तय करने में 30-40 मिनट लगते थे, अब वह महज 5-6 मिनट में पूरी हो सकेगी। भूपतिपुर के पास बने रैंप से लोग एलिवेटेड रोड पर चढ़कर सिपारा से महुली तक आसानी से पहुँच सकेंगे। पहले चरण में सिपारा से महुली तक का एलिवेटेड हिस्सा पूरी तरह बनकर तैयार है, जबकि अगला चरण पुनपुन (NH-22) तक ले जाएगा।


वहीं, इस परियोजना से जहानाबाद, अरवल, बिहारशरीफ और गया जैसे जिलों से पटना आने-जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ होगा। यह सड़क दक्षिण बिहार के साथ राजधानी को सीधे जोड़ने का कार्य करेगी, जिससे व्यवसाय, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी तेज होगी।


उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, तथा पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सांसद रविशंकर प्रसाद और मीसा भारती, विधायक गोपाल रविदास, अरुण सिन्हा, विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह, नीरज कुमार, नवल किशोर यादव और कार्तिक कुमार जैसे प्रमुख जनप्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।


पथ निर्माण विभाग के अनुसार, इस परियोजना का दूसरा फेज जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिसमें एलिवेटेड सड़क को पुनपुन रेलवे क्रॉसिंग के पार तक विस्तारित किया जाएगा। इसके अंतर्गत कुछ प्रमुख स्थानों पर इंटरचेंज, सर्विस लेन और पैदल पारपथ भी विकसित किए जाएंगे ताकि सभी वर्गों के यात्रियों को सुविधा मिल सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें