ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

स्पूतनिक को लेकर मेदांता हॉस्पिटल का दावा झूठ निकला, वायल मिली नहीं और आज से अभियान शुरू करने का कर दिया एलान

PATNA : बिहार में कोरोना से बचाव के लिए स्पूतनिक वैक्सीन लगाने का अभियान आज से शुरू होना था. पटना के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल जयप्रभा मेदांता में आज से स्पूतनिक वैक्सीन लगाने क

स्पूतनिक को लेकर मेदांता हॉस्पिटल का दावा झूठ निकला, वायल मिली नहीं और आज से अभियान शुरू करने का कर दिया एलान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  बिहार में कोरोना से बचाव के लिए स्पूतनिक वैक्सीन लगाने का अभियान आज से शुरू होना था. पटना के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल जयप्रभा मेदांता में आज से स्पूतनिक वैक्सीन लगाने की घोषणा की थी. लेकिन इस बड़े निजी हॉस्पिटल का दावा झूठ निकला है. दरअसल अस्पताल प्रबंधन ने यह जानकारी दी थी कि स्पूतनिक की वैक्सीन शुक्रवार की सुबह से लोगों को लगाई जाएगी. लेकिन अब मेदांता हॉस्पिटल में ही हाथ खड़े कर दिए हैं. अस्पताल की तरफ से अब जानकारी दी जा रही है कि वैक्सीन की वायल नहीं मिलने के कारण टीकाकरण अभियान शुरू नहीं किया जा रहा है.


दरअसल फर्स्ट बिहार को यह जानकारी मिली कि मेदांता हॉस्पिटल में लोग स्पूतनिक वैक्सीन लेने के लिए नहीं आ रहे हैं. यह बात थोड़ी अचरज पैदा करने वाली थी कि जिस वैक्सीन का इंतजार लोग लंबे समय से पटना में कर रहे हैं. आखिर उस वैक्सीन की शुरुआत होने पर लोगों ने दिलचस्पी क्यों नहीं दिखाई.  फर्स्ट बिहार ने इस मामले में छानबीन शुरू की. मेदांता हॉस्पिटल के इंक्वायरी नंबर पर फर्स्ट बिहार में बातचीत की. बातचीत में यह मालूम पड़ा कि अस्पताल को अब तक स्पूतनिक वैक्सीन की वायल उपलब्ध नहीं हो पाई है.


फर्स्ट बिहार में जब मेदांता के इंक्वायरी नंबर पर बात की तो अस्पताल की तरफ से बताया गया कि वैक्सीन की डोज फिलहाल डिलीवर नहीं हो पाई है और इस वजह से आज अभियान की शुरुआत नहीं की गई. बताया गया कि अगर आप अपना डिटेल छोड़ दें तो वैक्सीन आने के बाद आपको जानकारी दे दी जाएगी. ऐसा हकीकत के सामने आने के साथ ही यह साफ हो गया कि मेदांता अस्पताल ने स्पूतनिक वैक्सीन लगाने को लेकर जो दावा किया था, वह जमीन पर सही नहीं पाया गया. अस्पताल को जब वैक्सीन की खेप मिली नहीं तो आखिर प्रबंधन ने कैसे यह दावा कर दिया कि शुक्रवार से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी.


मीडिया में खबर आने के बाद मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ अरुण कुमार ने कहा कि स्पूतनिक की वैक्सीन मेदांता हॉस्पिटल में कल यानी कि शनिवार से दी जाएगी. इसके लिए कई लोगों ने रजिट्रेशन कराया है. कोविन के माध्यम से भी स्पूतनिक के लिए पंजीयन कराया जा सकता है. कल सुबह 9 बजे से टीकाकरण किया जायेगा. 


डॉ अरुण ने बताया कि मेदांता हॉस्पिटल में रोज सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक स्पूतनिक का टीका लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल 600 डोज हैं. ज्यादा मंगाने पर वैक्सीन ख़राब हो जाता है. वैक्सीन हालांकि फ्लाइट से आता है. इसलिए बाद में और भी मंगाया जायेगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें