ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

पटना: महिला के सारे गहने उतरवाए, फिर आंख बंद कर नारायण बोलने को कहा... और चलते बने ठग

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है. बदमाश ठगों ने इस बार निहायत ही सीधी-सादी महिला को भगवान के नाम पर ठग लिया. दरअसल, राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चांदमार

पटना: महिला के सारे गहने उतरवाए, फिर आंख बंद कर नारायण बोलने को कहा... और चलते बने ठग
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है. बदमाश ठगों ने इस बार निहायत ही सीधी-सादी महिला को भगवान के नाम पर ठग लिया. दरअसल, राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चांदमारी रोड में दो शातिरों ने खुद को हरिद्वार का पंडित बताकर महिला को अपनी- बातों में उलझाया और उन्हें नारायण नारायण बुलवाकर उनकी सोने की चेन और लाकेट लेकर फरार हो गए.


इस मामले में कंकड़बाग थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि 20 मई को इस मामले में केस दर्ज किया गया. दोनों शातिरों की पहचान नहीं हुई है. घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही शातिर को ढूंढ होंगे. पीड़िता प्रभा देवी पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम लगभग साढ़े आठ बजे के बीच चांदमारी रोड तारकेश्वर पथ होते हुए अपने घर जा रही थी. 


महिला ने बताया कि इस बीच एक अंजान व्यक्ति उनके पास आया. उसने बताया कि वह खुद को हरिद्वार का पंडित है. इसी दरमियान एक और व्यक्ति आया. दोनों ने मिलकर उन्हें बातों में उलझा लिया. फिर दोनों गले से सोने की चेन, लाकेट लगा जितिया उतरवाकर पीड़िता को पर्स में रखने को कहा. और कहा कि 108 बार नारायण नारायण बोलकर आगे चलो. वह कुछ ही कदम आगे बढ़ी ही थी कि पीछे पलटकर देखा तो वह लोग आभूषण लेकर भाग चुके थे.


इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें