ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

पटना में महिला की मौत के बाद उड़ी कोरोना की अफवाह, दहशत में आ गये लोग

PATNA :कोरोना संक्रमण को लेकर अफवाह का बाजार भी गर्म है। बीमारी के बारे में तरह-तरह की अफवाहें तो उड़ ही रही हैं। लेकिन पटना में ऐसा वाक्या पेश आया कि महिला की मौत के ब

पटना में महिला की मौत के बाद उड़ी कोरोना की अफवाह, दहशत में आ गये लोग
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :कोरोना संक्रमण को लेकर अफवाह का बाजार भी गर्म है। बीमारी के बारे  में तरह-तरह की अफवाहें तो उड़ ही रही हैं। लेकिन  पटना में ऐसा वाक्या पेश आया कि महिला की मौत के बाद कोरोना संक्रमण से मौत की अफवाह फैल गयी। इसे लेकर लोगों के बीच दहशत फैल गयी।


मामला पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र का है जहां नीमड़ा पंचायत स्थित लालबाग गांव में एक 28 साल की महिला की मौत के बाद कोरोना की अफवाह फैल गयी।जिसे लेकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला सोमवार को धनरुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिखलाने गयी थी। वहां उसने डॉक्टर से कोरोना संक्रमित होने की आशंका जाहिर की थी। हालांकि डॉक्टर ने जांच के बाद कह दिया कि कोरोना का कोई लक्षण नहीं है।


इधर मौत के बाद गांव वालों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी। प्रशासन भी सकते में आ गया । मामले में पूछताछ हुई तो पता चला कि महिला की मौत कैंसर की वजह से हुई है। इसके बाद मामला शांत हो सका। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला गले के कैंसर से पीड़ित थी। इससे पहले उसने नालंदा के इस्लामपुर में भी डॉक्टर को दिखाया था। सोमवार को वह महिला एकंगरसराय से धनरूआ पहुंची थी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें