ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताLPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताLPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड

पटना में कोरोना ही कोरोना, CRPF कैम्प से लेकर सिटी कोर्ट तक फैला संक्रमण

PATNA : पटना में पिछले 5 दिनों के अंदर ढ़ाई हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आ चुके हैं। बिहार में कोरोना प्रभावित जिलों में टॉप पर पटना है और यहां हर कदम पर संक्रमण का खतरा बना हुआ

पटना में कोरोना ही कोरोना, CRPF कैम्प से लेकर सिटी कोर्ट तक फैला संक्रमण
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना में पिछले 5 दिनों के अंदर ढ़ाई हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आ चुके हैं। बिहार में कोरोना प्रभावित जिलों में टॉप पर पटना है और यहां हर कदम पर संक्रमण का खतरा बना हुआ है। रविवार को पटना में एक बार फिर 500 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिले इसके साथ ही पटना में संक्रमण का आंकड़ा करीबन 10 हजार के पास पहुंच गया है। 


पटना जिले के कोरोना नोडल ऑफिसर भी संक्रमित हो गए हैं। डॉ एसपी विनायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावे पटना स्थित सीआरपीएफ कैंप और गायघाट स्थित सिटी कोर्ट में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण हुआ है। पीएमसीएच में 4 डॉक्टर समेत 18 मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं।।गाय घाट स्थित सिटी कोर्ट में आधा दर्जन स्टाफ संक्रमित हुए हैं। इनमें एक गार्ड भी शामिल है। कोर्ट में एक कर्मचारी को संक्रमित पाए जाने के बाद 19 लोगों की जांच करवाई गई थी जिनमें से एक गार्ड समेत 5 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। 


उधर आशियाना-दीघा रोड स्थित सीआरपीएफ सेक्टर हेड क्वार्टर में 17 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुछ दिन पहले भी यहां 14 जवान संक्रमित पाए गए थे। सीआरपीएफ के अधिकारी के सूत्रों के मुताबिक इन सभी को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। सीआरपीएफ कैंप में कोरोना विस्फोट होने के बाद यहां अन्य जवानों की टेस्टिंग कराई जा रही है। पटना एम्स में पिछले 24 घंटे के दौरान 38 कोरोना मरीजों को एडमिट किया गया है। इनमें अफगानिस्तान में भारत के राजदूत की मां के साथ साथ-साथ 5 डॉक्टर शामिल हैं। कंकड़बाग, एनएमसीएच, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और गया के एक-एक डॉक्टर एडमिट किए गए हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें