ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

कौओं की मौत से हड़कंप, पक्षियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया

PATNA : राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में कौओं की लगातार हो रही मौत से हड़कंप की स्थिति बन गई है। कौओं की मौत को गंभीरता से लेते हुए सरकार की तरफ से पक्षियों का सैंपल लेकर उ

कौओं की मौत से हड़कंप, पक्षियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में कौओं की लगातार हो रही मौत से हड़कंप की स्थिति बन गई है। कौओं की मौत को गंभीरता से लेते हुए सरकार की तरफ से पक्षियों का सैंपल लेकर उसकी जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है। राज्य के पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान के निदेशक डॉ अजीत कुमार ने कहा है कि पटना जिले के अलग-अलग फ़र्मों से मुर्गियों के सैंपल लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है। 


आपको बता दें कि राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मरे हुए कौवे पाए जा रहे हैं। पटना सिटी में 9 और पालीगंज में मरे मिले 2 कौओं का सैम्पल भी जांच को भेजा गया है। हालात को देखते हुए विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। कोलकाता भेजे गए टेस्ट सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि मामला बर्ड फ्लू का है या फिर नहीं। 


इसके अलावे पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान से भी पक्षियों के टेस्ट सैंपल लिए गए हैं। यह सभी सैंपल रीजनल डायग्नोस्टिक लैब कोलकाता जांच के लिए भेजे गए हैं। राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में इससे पहले भी ठंड के दौरान मरे हुए कौवे पाए जाते रहे हैं। पिछले साल भी ऐसा मामला सामने आया था लेकिन जांच रिपोर्ट के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें