ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

पटना में सुबह से झमाझम बारिश, 7 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

PATNA : राजधानी पटना में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पटना में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है और सूरज देवता के दर्शन अब तक के नहीं हो पाए हैं। आसमान में काले घने बादल

पटना में सुबह से झमाझम बारिश, 7 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पटना में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है और सूरज देवता के दर्शन अब तक के नहीं हो पाए हैं। आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं और लगातार हो रही बारिश से ने तापमान नीचे गिरा दिया है। मौसम विभाग में बिहार के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के उत्तरी हिस्से में बारिश की वजह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से असम तक जाने वाली ट्रफ रेखा और पश्चिम बंगाल से आने वाली नमी है। जबकि, दक्षिण हिस्से में नमी और धूप से पैदा हुई उष्मा है, जो आसमान में काफी ऊंचाई पर जाकर बारिश के रूप पृथ्वी पर गिर रही है।


मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सुपौल, सीतामढ़ी, सीवान, गोपालगंज, किशनगंज में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ताजा अपडेट के मुताबिक मौसम विभाग में पटना में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें