ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

पटना में पुलिस की पिटाई: दूकान बंद कराने गए हवलदार को मारा थप्पड़, लाठी-डंडे से जमकर पीटा

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. सरकार ने प्रशासन को इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. ताजा मामल

पटना में पुलिस की पिटाई: दूकान बंद कराने गए हवलदार को मारा थप्पड़, लाठी-डंडे से जमकर पीटा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. सरकार ने प्रशासन को इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां कर्फ्यू से पहले दुकानों को बंद कराने गई पुलिस टीम पर आक्रोशित लोगों ने हमला बोल दिया. भीड़ ने एक पुलिस की जमकर पिटाई भी कर दी. 


घटना पटना सिटी की है, जहां सुल्तानगंज इलाके के शाहगंज मोड़ के पास भीड़ ने एक पुलिस की पिटाई कर दी. अफसर को लात-घूंसे और डंडे से पिटाई की गई. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम दुकानों को बंद कराने गई थी. इसी दौरान किसी बात पर स्थानीय दुकानदारों की पुलिस से बहस हो गई. समझाने-बुझाने का प्रयास हो ही रहा था कि इस दौरान लोगों ने हल्ला मचाया और देखते ही देखते एक हवलदार उदय शंकर चौधरी पर लाठी-डंडे और थप्पड़ की बरसात हो गई. 


इस घटना के समय आसपास मौजदू लोगों ने मोबाइल में वीडियो बना लिया और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. इस घटना के बाद सुलतानगंज थानाध्यक्ष ने कहा है कि एक हवलदार को निशाना बनाकर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है. पुलिसवालों पर हमला करने वाले लोगों की पहचान कर रहे हैं. सबके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें