ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

पटना में अबतक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट, राजधानी के हर मोहल्ले में संक्रमण

PATNA : दूसरी लहर की वापसी ने पटना में कोरोना वायरस ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। शनिवार को पटना में 1431 नए मरीज मिले जिसके बाद हालात विस्फोटक हो गए हैं। राजधानी का शायद ही कोई ऐसा

पटना में अबतक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट, राजधानी के हर मोहल्ले में संक्रमण
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : दूसरी लहर की वापसी ने पटना में कोरोना वायरस ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। शनिवार को पटना में 1431 नए मरीज मिले जिसके बाद हालात विस्फोटक हो गए हैं। राजधानी का शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला बचा है जहां कोरोना के मरीज नहीं मिले हों। पटना में मिलने वाले कोरोना मरीजों में आम लोगों के साथ-साथ बड़ी तादाद में स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। 


शनिवार को पटना में 11 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैंम इनमें 2 डॉक्टर पटना एम्स के और 9 पीएमसीएच के हैं। जांच रिपोर्ट में सभी संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा 44 स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें नर्सिंग सहायक, पारा मेडिकल स्टाफ, वार्ड बॉय से लेकर लैब असिस्टेंट तक शामिल हैं। पटना के जिन इलाकों में शनिवार को सबसे ज्यादा नए मरीज मिले उनमें पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड, राजीव नगर, आशियाना नगर और दानापुर का इलाका शामिल है। यहां बड़ी तादाद में कोरोना के नए संक्रमित मिल रहे हैं। ज्यादातर नए संक्रमित ऐसे हैं जो दूसरे के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। 


पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा सिंह के मुताबिक मुंबई से आने वाली ट्रेनों में पिछले 2 दिनों के अंदर 40 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। प्रवासियों के आने से कोरोना का स्प्रेड और तेज होने की आशंका है। पटना में माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 240 हो गई है। पटना सदर अनुमंडल में 142, बाढ़ अनुमंडल में 45, मसौढ़ी अनुमंडल में 25, दानापुर में 11 और पालीगंज अनुमंडल में 9 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डॉक्टरों की मानें तो होली के मौके पर बाहर से आने वाले लोगों के संपर्क में आने की वजह से कई लोगों को संक्रमण हुआ है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें