ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

पटना के पारस अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कोरोना पीडित महिला के साथ गैंगरेप का आऱोप, पुलिस ने शुरू की छानबीन

PATNA : कोरोना की महामारी के बाच पटना के निजी अस्पतालों की हैवानी कहानियां रूह को कंपाने लगी है. अब पटना के बेली रोड स्थित पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक महिला मरीज के साथ गैं

पटना के पारस अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कोरोना पीडित महिला के साथ गैंगरेप का आऱोप, पुलिस ने शुरू की छानबीन
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना की महामारी के बाच पटना के निजी अस्पतालों की हैवानी कहानियां रूह को कंपाने लगी है. अब पटना के बेली रोड स्थित पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक महिला मरीज के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है. पीडित महिला की बेटी ने अपनी मां के बयान का वीडियो जारी किया है. पटना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

बेटी ने जारी किया वीडियो

पारस अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती महिला की बेटी ने सोशल साइट पर वीडियो जारी किया है. उस वीडियो में  वह अपनी मां से पूछ रही है कि उसके साथ गलत हुआ है या नहीं. पीडित महिला बता रही है कि कल शाम उसके साथ अस्पताल में गलत हुआ है. पीडिता की बेटी ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी मां का वीडियो डाला वैसे ही ये वायरल हो गया. उसके बाद पुलिस हरकत में आयी है.

पटना की शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने सोमवार की रात पारस हॉस्पीटल में पहुंचकर मामले की छानबीन की है. थानेदार रमाशंकर ने बताया कि पीडिता के साथ गलत हुआ या है नहीं इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. लेकिन पुलिस जांच कर रही है. महिला आईसीयू में भर्ती है. अब तक पीडिता की बेटी ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है लेकिन फिर भी पुलिस जांच में लगी है. जरूरत हुई तो पीडित महिला की मेडिकल जांच भी करायी जायेगी.

उधर पारस अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से इकार किया है. पारस अस्पताल ने कहा है कि आईसीयू में भर्ती एक महिला के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है, जिसे आंतरिक जांच में गलत पाया गया है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है इसलिए अस्पताल प्रबंधन पुलिस को सहयोग दे रहा है. अस्पताल ने कहा है कि आईसीयू में 24 मरीज हैं औऱ कुछ स्टाफ भी रहते हैं. ऐसे में बदसलूकी का आरोप गलत है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें