ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

पटना के 4 प्राइवेट अस्पतालों में 30 जनवरी से लगेगा कोरोना वैक्सीन, 16 अन्य सरकारी अस्पताल भी जुड़ेंगे

PATNA : राज्य के अंदर कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए सरकार ने अब बड़ा फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग के नए आदेश के मुताबिक अब पटना के चार प्राइवेट अस्पतालों में भी शनिवार यानी 30 जनवरी

पटना के 4 प्राइवेट अस्पतालों में 30 जनवरी से लगेगा कोरोना वैक्सीन, 16 अन्य सरकारी अस्पताल भी जुड़ेंगे
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राज्य के अंदर कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए सरकार ने अब बड़ा फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग के नए आदेश के मुताबिक अब पटना के चार प्राइवेट अस्पतालों में भी शनिवार यानी 30 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगेगा। इसके साथ ही साथ 16 अन्य सरकारी अस्पतालों में भी वैक्सीन कार्यक्रम को शुरू किया जाएगा। राजधानी पटना के जिन प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 30 जनवरी से होगी उनमें मेदांता, साईं, शांति हॉस्पिटल राजेंद्र नगर और राजेश्वर हॉस्पिटल शामिल हैं। 


शनिवार से पटना में कुल 37 जगहों पर कोरोना की वैक्सीन लगने लगेगी। इसके बाद इस अभियान के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। पहले चरण में  फ्रंटलाइनर्स को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। इसके बाद बाकी लोगों की बारी आएगी। फ्रंटलाइनर को वैक्सीन दिए जाने के लिए अभी भी रजिस्ट्रेशन जारी है। अब तक के 74 हजार से ज्यादा फ्रंटलाइनर रजिस्टर्ड हो चुके हैं। 31 जनवरी तक इनके रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। 


पटना में अब तक 5133 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवा चुके हैं हालांकि बुधवार तक का लक्ष्य 8711 रखा गया था फिर भी अभी लक्ष्य से पीछे टीकाकरण अभियान चल रहा है। बुधवार को आईजीआईएमएस में 62 और पटना एम्स में 60 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ आरएन विश्वास ने भी टीका लगवाया. डॉ विश्वास जुलाई महीने में कोरोना संक्रमित हो गए थे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें