ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

बिहार में कोरोना को लेकर पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा पूरा ब्योरा

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने राज्य में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए की जा रही कार्रवाई का पूरा ब्योरा आगामी 8 दिसंबर तक पेश करने का निर्देश दिया है. दिनेश कुमार सिंह व अन्य की याचिकाओं

बिहार में कोरोना को लेकर पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा पूरा ब्योरा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  पटना हाईकोर्ट ने राज्य में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए की जा रही कार्रवाई का पूरा ब्योरा आगामी 8 दिसंबर तक पेश करने का निर्देश दिया है. दिनेश कुमार सिंह व अन्य की याचिकाओं पर चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति  संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए कहा कि बिहार में करोना का नहीं होना मिथक मात्र है.

 याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि राज्य के सरकारी मेडिकल कालेजों में सिटी स्कैन व एमआरआई मशीन स्वयं का न होकर पीपीपी मोड पर है. इस वजह से मरीजों को पैसे खर्च कर टेस्ट कराने होते हैं. उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि कोरोना टेस्ट में लगभग 40 फीसदी मामले में रिपोर्ट सही नहीं होते हैं.

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया की पीएम के पास जो कोरोना के आरटी-पीसीआर मशीन का जो रिपोर्ट गया है, उसमें बिहार 15 फीसदी के साथ सबसे नीचे है. बिहार में  इन मशीनों की काफी कमी हैं और साथ ही साथ टेस्ट भी काफी कम तादाद में हो रहे हैं. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने 60 वर्ष के अधिक आयु के लोगों के करोना जांच के मामले में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था. इस मामले पर अगली सुनवाई  आगामी 8 दिसंबर को की जाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें