ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

पटना : घूसखोर सिपाही गिरफ्तार, साढ़े चार लाख घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

PATNA : निगरानी विभाग की टीम ने पटना के आर ब्लॉक चौराहा स्थित सचिवालय थाना अंतर्गत से एक सिपाही को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. निगरानी की टीम ने सिपाही दीपक कुमार को 4 ला

पटना : घूसखोर सिपाही गिरफ्तार, साढ़े चार लाख घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : निगरानी विभाग की टीम ने पटना के आर ब्लॉक चौराहा स्थित सचिवालय थाना अंतर्गत से एक सिपाही को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. निगरानी की टीम ने सिपाही दीपक कुमार को 4 लाख 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.  फिलहाल निगरानी विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर पटना निगरानी कार्यालय मैं पूछताछ कर रही है.


सिपाही के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया था कि दीपक कुमार, सिपाही (मुंशी), परिवहन शाखा, पटना जिला बल, पटना द्वारा इनकी कम्पनी क्लासिक ट्रेवेलको के 35,00,000/- (पैंतीस लाख रुपये बिल के भुगतान एवं इनके कम्पनी के दि0-01.04.22 से 31.03.23 तक नवीकरण करने के लिए 4,50,000/- (चार लाख पचास हजार रुपये कुल 8,00,000/- (आठ लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है.


ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा अपने तथा अपने वरीय पदाधिकारी के लिए 4,50,000/- (चार लाख पचास हजार) 50 रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया. आरोप सही पाये जाने के पश्चात् दीपक कुमार सिंह को - 4,50,000/- रु० रिश्वत लेते आर ब्लॉक पटना के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत माननीय न्यायालय, निगरानी पटना में उपस्थापित किया जायेगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें