ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद

Patna में पुलिस ने रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 30,000 बोतल कोडीन सिरप बरामद किया। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया और अवैध सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया गया, जिससे नशे के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।


मद्य निषेध टीम को 5 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक कंटेनर के जरिए कोडीन युक्त सिरप की अवैध खेप पहुंचाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए विशेष टीम बनाकर संदिग्ध स्थान पर छापा मारा।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 200 कार्टन में पैक करीब 30,000 बोतल “Eskuf cough syrup” बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही हैयह सिरप एक ट्रांसपोर्ट गोदाम में रखा गया था और इसे अवैध रूप से बाजार में खपाने की तैयारी चल रही थी।


इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय मो. जमशेद के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद का रहने वाला है। इसके अलावा, इस अवैध सप्लाई में इस्तेमाल किया गया कंटेनर (UP21CN 4799) भी जब्त कर लिया गया है।


पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 332/26 दर्ज करते हुए Bihar Prohibition and Excise Amendment Act 2022 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को राज्य में नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें