ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पटना: आग में झुलसकर 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, गैस सिलेंडर लीकेज होने के कारण हुआ हादसा

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के पुनपुन से आ रही है जहां एक ही परिवार के चार बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई है। घटना का कारण गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। जिसके कार

पटना: आग में झुलसकर 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, गैस सिलेंडर लीकेज होने के कारण हुआ हादसा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के पुनपुन से आ रही है जहां एक ही परिवार के चार बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई है। घटना का कारण गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। जिसके कारण झोपड़ी में आग लग गई और घटनास्थल पर ही चारों भाई बहनों की मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का हाल बेहाल है। 


बताया जाता है कि बच्चों के माता-पिता गेहूं की कटाई के लिए बाहर गये हुए थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर लीकेज हो गया और झोपड़ी में आग लग गई। जहां मौजूद सभी चार बच्चे आग में झुलस गए जिनकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। 



घटना पुनपुन थाना क्षेत्र के अलुधिनचक गांव की है। जहां रेलवे लाइन के पास झोपड़ी बनाकर छोटू पासवान अपने परिवार के साथ रहता था और दूसरे के खेत में मजदूरी किया करता था। घटना के वक्त भी पति-पत्नी बच्चों को छोड़कर मजदूरी करने लिए बाहर गए हुए थे। तभी घर में रखे गैस सिलेंडर के अचानक लिकेज होने से यह हृदयविदारक घटना हुई। मृतकों में 12 साल की बबली, 6 साल की राखी, 5 साल की आरती और 4 साल का अंकित शामिल है। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है वही परिजनों में इस घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें